India vs South Africa : चोट के कारण विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच से बाहर, केएल राहुल को मिली कप्तानी
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। केएल राहुल ने …
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं।
केएल राहुल ने टॉस के समय बताया कि विराट कोहली को चोट लगी है और पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द है। इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है। वह फिजियो की निगरानी में हैं और उम्मीद है अगले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।’ टीम की अगुवाई करने का मौका मिलने के बारे में केएल राहुल कहा, “हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश की टीम का नेतृृत्व कर सके। मुझे वास्तव में फख़्र हो रहा है और मैं इस चुनौती में सफ़ल होना चाहता हूं। हमने यहां कुछ अच्छे मैच जीते हैं और उम्मीद है कि हम यह सिलसिला जारी रख सकेंगे। विराट की जगह हनुमा विहारी आए हैं। टीम में बस एक ही बदलाव किया गया है।
Toss Update – KL Rahul has won the toss and elects to bat first in the 2nd Test.
Captain Virat Kohli misses out with an upper back spasm.#SAvIND pic.twitter.com/2YarVIea4H
— BCCI (@BCCI) January 3, 2022
आपको बता दें कि बल्लेबाजी में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे कोहली अब केपटाउन में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में अपना ऐतिहासिक 100 वां टेस्ट पूरा नहीं कर पाएंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे।
आपको बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 113 रनों से जीता था। टीम इंडिया की सेंचुरियन में ये पहली जीत थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। वह अगर जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में जीत जाती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी और इसी के साथ वह साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, मो.शमी, जसप्रीत बुमराह, मो.सिराज
साउथ अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्कम, कीगन पीटरसन, वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
