जालौन: शराब के नशे में भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिला मुख्यालय उरई के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो सहोदर भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उरई कोतवाली थानाक्षेत्र के बजरिया इलाके में दो भाइयों राकेश और पवन के …

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिला मुख्यालय उरई के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो सहोदर भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उरई कोतवाली थानाक्षेत्र के बजरिया इलाके में दो भाइयों राकेश और पवन के बीच रविवार देर रात शराब पीने के बाद जबरदस्त विवाद हो गया और इतना बढ़ गया कि छोटे भाई राकेश ने अपने बड़े भाई पवन को गोली मार दी।

गोली पवन के पेट में लगी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच जबरदस्त विवाद और मारपीट को देखते हुए बीच बचाव करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन इससे पहले कि वह दोनों को अलग कर पाते राकेश ने देसी तमंचे से पवन पर गोली चला दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

रामपुर : आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत

चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो जाने के बाद आग लग गई। आग से युवती झुलस गई। जहां आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के उसकी दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-रामपुर : आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज