अयोध्या: चौरासी कोसी परिक्रमा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे गडकरी
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अयोध्या में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। अभी करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा देकर गए सीएम योगी आदित्यनाथ को दस दिन भी नहीं हुए हैं कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अयोध्या में 6 जनवरी को 6 परियोजनाओं …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अयोध्या में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। अभी करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा देकर गए सीएम योगी आदित्यनाथ को दस दिन भी नहीं हुए हैं कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अयोध्या में 6 जनवरी को 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करने आ रहे हैं। गडकरी भूमि पूजन व जनसभा करेंगे, लेकिन उनके कार्यक्रम में रामलला व हुनमानगढ़ी के दर्शन का कोई भी प्रोग्राम अभी नहीं आया है।
हिंदू आस्था से जुड़ी 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पांच अलग-अलग परियोजनाओं का जीआईसी के मैदान में शिलान्यास होगा। वहीं 67 किलोमीटर रिंग रोड बाईपास का भी नितिन गडकरी जीआईसी के मैदान में ही भूमि पूजन करेंगे। 6 जनवरी को दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। जहां पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के पांच अलग-अलग को परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
गोसाईगंज से लेकर बीकापुर पटरंगा गोंडा के रायपुर जगन्नाथपुर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास होगा। वहीं 67 किलोमीटर रिंग रोड बाईपास का भी भूमि पूजन होगा। यह रिंग रोड अयोध्या गोंडा बस्ती से गुजरेगी। नितिन गडगरी 2:30 बजे जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
हालांकि अयोध्या धाम में राम लला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन का कोई कार्यक्रम नितिन गडकरी का नहीं है। नितिन गडगरी आधे घंटे जीआईसी के मैदान में रहेंगे। तैयारियों को लेकर अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह व नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी रायबरेली से अयोध्या पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:-कोतवाल को अयोध्या के सांसद का पैर छूना पड़ा भारी, SP ने निलंबित कर दिए जांच के आदेश
