मुरादाबाद : ‘पांच मिनट सूर्य नमस्कार कर खुद को रख सकते हैं स्वस्थ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को सूर्य नमस्कार को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप बरनवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 दिन चलेगा। इसके लिए 100 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम समन्वयक व शारीरिक शिक्षा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को सूर्य नमस्कार को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप बरनवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 दिन चलेगा। इसके लिए 100 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम समन्वयक व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता बंश बहादुर ने छात्रों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को अभ्यास कराया।

उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे ऋषि-मुनियों ने तमाम आसन और प्राणायाम बताए हैं। छात्र हर सुबह सूर्य नमस्कार दो से पांच मिनट कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। मौके पर उप प्राचार्य वीरेश कुमार, विमलेंद्र शर्मा, हरिशंकर भारतीय, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रमोद शर्मा, सोमपाल सिंह, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार