बिजनौर : पुलिस बैरक में सोये दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। करीब एक सप्ताह पूर्व संभल से बरेली के लिए प्रोन्नत हुए दरोगा सोमपाल सिंह (58) का पुलिस लाइन बरेली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह क्षेत्र के गांव उलेढ़ा के मूल निवासी थे। सोमपाल सिंह एक जनवरी को रात्रि बरेली पुलिस लाइन की बैरेक में सोए थे। वह …

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। करीब एक सप्ताह पूर्व संभल से बरेली के लिए प्रोन्नत हुए दरोगा सोमपाल सिंह (58) का पुलिस लाइन बरेली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह क्षेत्र के गांव उलेढ़ा के मूल निवासी थे। सोमपाल सिंह एक जनवरी को रात्रि बरेली पुलिस लाइन की बैरेक में सोए थे।

वह सुबह कमरे में मृत पाये गये। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पैतृक गांव उलेढ़ा पहुंचा गया। पुलिस लाइन बिजनौर के एचसीपी प्रेमपाल की मौजूदगी में पुलिस बल ने गंगा तट गंज पर उन्हें शोक सलामी दी। इसके पश्चात स्वजनों ने उनका अंतिम संस्कार गंगा तट गंज पर कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वजनों के अनुसार आठ दिन पूर्व संभल में एचसीपी पद पर तैनात सोमपाल सिंह की प्रोन्नति जनपद बरेली के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई थी। जहां उन्होंने एक जनवरी को पुलिस लाइन बरेली में आमद करा ली थी। इस बीच उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सोमपाल सिंह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियां, पत्नी ओमवती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह बेहद मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाग के थे।

संबंधित समाचार