मुरादाबाद : दुकान में कूमल लगा कर चोरी करते नाबालिग छात्र सहित 2 पकड़े
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में मोबाइल फोन के स्पेयर पार्टस की दुकान में चोरी करते हाईस्कूल के नाबालिग छात्र सहित 2 को रंगे हाथों चोरी सामान सहित पकड़ लिया गया। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। नगर में सुरजननगर रोड पर बाबू रामपाल द्वार के पास नाखूनका के …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में मोबाइल फोन के स्पेयर पार्टस की दुकान में चोरी करते हाईस्कूल के नाबालिग छात्र सहित 2 को रंगे हाथों चोरी सामान सहित पकड़ लिया गया। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
नगर में सुरजननगर रोड पर बाबू रामपाल द्वार के पास नाखूनका के प्रधान के भाई मोहम्मद सुलेमान की मोबाइल के स्पेयर पार्टस की दुकान है। सोमवार को तड़के 3 बजे उनकी दुकान के पड़ोस में केशव की कृषि की दवाइयों के गोदाम में कूमल लगा कर घुसे 2 चोरों ने मोबाइल पार्टस की दुकान में भी कूमल लगा लिया। मोबाइल स्पेयर पार्टस की दुकान से उन्होंने करीब 2 लाख रुपये के पार्टस समेट कर 2 बैग में रख लिया।
दोनों चोर जैसे ही बैग लेकर बाहर निकले। अचानक मोहम्मद सुलेमान खटपट की आवाज सुनकर वहां आ गए। संयोग से सुलेमान अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखकर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों चोरों को कुछ दूर खड़ी उनकी स्कूटी की ओर भागते पकड़ा। सुलेमान ने शोर मचाकर 112 डायल पुलिस और अन्य लोगों की मदद से दोनों को पकड लिया। चोरी किये गये सामान सहित दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मोहम्मद सुलेमान की तहरीर पर नगर के मोहल्ला ज़मनाबाला निवासी रोहित कश्यप पुत्र हीरा सिंह और इसी मोहल्ले के नाबालिग छात्र के खिलाफ कूमल लगा कर चोरी करने के प्रयास में मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने मौके से कूमल लगाने में प्रयुक्त हथोड़ा, छेनी, स्कूटी बरामद कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके पर 2 बुर्के भी पड़े मिले। जिनसे लगता है कि दोनों बुर्के पहन कर चोरी करने पहुंचे थे।
चोरी का मास्टर माइंड नाबालिग हाई स्कूल का छात्र
ठाकुरद्वारा। मोबाइल स्पेयर पार्टस की दुकान में चोरी करने का प्लान बनाने का मास्टर माइंड हाई स्कूल का नाबालिग छात्र है। बताया जाता है कि नाबालिग मोबाइल की मरम्मत करने के काम का एक्सपर्ट है। उसने बताया कि वह मुरादाबाद रोड पर स्थित शाइन स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसने बताया कि वह 2 दिन पहले मोहम्मद सुलेमान की दुकान पर एक मोबाइल का पार्ट खरीदने के बहाने अपने साथी रोहित को लेकर गया था। वहां रखे समान को देखने के बाद ही उसने चोरों की योजना बनाई थी। उसके पिता सऊदी में काम करते हैं और वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।
