सीतापुर: बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम …

महमूदाबाद/सीतापुर। ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारनपुरवा मजरे इचौली निवासी राम (55) पुत्र खुशीराम को सोमवार की दोपहर महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर स्थित डिग्री कालेज के पास सामने से एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

कार की टक्कर से बाइक सवार दो वनकर्मी जख्मी

महमूदाबाद, सीतापुर। कार व मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जनपद इटावा निवासी सुशील कुमार सिंह क्षेत्रीय वन कार्यालय महमूदाबाद में वन आरक्षी के पद पर तैनात हैं।

सोमवार को सुशील सिंह (45) पुत्र चेतराम, माली बलगर (40) पुत्र राम प्रसाद निवासी खाफ़ा खुर्द थाना सदरपुर के साथ गश्त पर सरैंया की ओर जा रहे थे, तभी महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर अफसरिया हुसैनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वनकर्मी गंभीररूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार आने से प्रदेश से अराजकता का माहौल हुआ खत्म: ज्ञान तिवारी

संबंधित समाचार