बरेली: 10 दिन के भीतर दें छुट्टे व बेसहारा गोवंशों को संरक्षण
बरेली, अमृत विचार। जिले में छुट्टे व बेसहारा गोवंशों को संरक्षण देने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं तथा खण्ड विकास अधिकारियों को 10 दिन के भीतर संरक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कान्हा गोशाला बहेड़ी, आंवला, धौराटांडा, रिठौरा, कान्हा उपवन, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र रफियाबाद व अधकटा नजराना आदि …
बरेली, अमृत विचार। जिले में छुट्टे व बेसहारा गोवंशों को संरक्षण देने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं तथा खण्ड विकास अधिकारियों को 10 दिन के भीतर संरक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कान्हा गोशाला बहेड़ी, आंवला, धौराटांडा, रिठौरा, कान्हा उपवन, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र रफियाबाद व अधकटा नजराना आदि की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षमतानुसार गोवंशों का संरक्षण किया जाए।
सोमवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि गोवंश केन्द्रों में हरा चारा, भूसा, पानी की आदि की व्यवस्था को देख लें कि कहीं पर किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि हरे चारे की व्यवस्था के लिए जिस तहसील में सब्जी मंडी बनी है वहां की मंडी से सब्जी की छटान को गोवंश के लिए मंडी सचिव व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मंडी सचिव, डेलापीर के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करने के निर्देश दिये।
उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्र तहसील आंवला के ग्राम पंचायत खनगवां श्याम में अधूरे निर्माण कार्य को 10 दिन के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकास खण्डों के गोवंश आश्रय स्थलों को मानक अनुसार बनाया जाए। तहसीलों में 10-10 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है, उन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक कर लें। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थलों को सम्पर्क मार्ग से भी जोड़ा जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ललित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
