Meteorological Department Alert: राजधानी में बारिश के साथ ओले गिरने की जताई संभावना
लखनऊ। दिन में कड़ाके की ठंड, बदली और बरसात के लिए तैयार रहिए। यूपी में 6 जनवरी से मौसम बदलने जा रहा है। दिन में तापमान में गिरावट होगी। वहीं रात का पारा कुछ चढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बदली और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले …
लखनऊ। दिन में कड़ाके की ठंड, बदली और बरसात के लिए तैयार रहिए। यूपी में 6 जनवरी से मौसम बदलने जा रहा है। दिन में तापमान में गिरावट होगी। वहीं रात का पारा कुछ चढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बदली और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के इस बदलाव का कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तैयार है। इस पश्चिमी विक्षोभ का रुख जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है। इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत पर पड़ेगा। मौसम के खराब होने की शुरुआत बुधवार से हो सकती है। इस बदले मौसम में रात को ठण्ड से मामूली राहत दी है।
रात का तापमान एक सप्ताह में 6 से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं आयी है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा और धुंध बरकरार रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। छह और सात जनवरी को बदली के सात बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद आठ और नौ जनवरी को बरसात की संभावना नहीं जतायी गयी हैं। हां बदली रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होगा। चटख धूप रहेगी।
निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल से पहले शीत लहर की संभावना नहीं है। इसके अलावा दस जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। हालांकि बुधवार से मौसम बदल गया है।
पढ़ें- ‘बुली बाई’ ऐप विवाद: बेंगलुरू में इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया गया
