मुरादाबाद : यूपी पुलिस को मिलेंगे 997 सिपाही, तैयारियां मुकम्मल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। फोर्स की कमी से जूझ रही यूपी पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को मुरादाबाद से 997 सिपाही यूपी पुलिस बल में शामिल हो जाएंगे। जिसमें 397 महिला सिपाही भी शामिल हैं। यह प्रशिक्षु सिपाही करीब छह माह से नवीं, 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी के साथ ही पुलिस लाइन और …

मुरादाबाद,अमृत विचार। फोर्स की कमी से जूझ रही यूपी पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को मुरादाबाद से 997 सिपाही यूपी पुलिस बल में शामिल हो जाएंगे। जिसमें 397 महिला सिपाही भी शामिल हैं। यह प्रशिक्षु सिपाही करीब छह माह से नवीं, 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी के साथ ही पुलिस लाइन और पीटीएस में पुलिस की बारीकियां सीख रहे थे। पांचों स्थानों पर बुधवार को होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों ने परेड स्थल का मौका-मुआयना कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

वर्ष 2018 में यूपी पुलिस में बंपर भर्ती हुई थी। इस भर्ती में करीब 42000 पुलिस कर्मियों का चयन हुआ था। जिसमें से करीब 9337 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के लिए पश्चिमी यूपी के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया था। इसी के तहत नवीं वाहिनी में 143 और पीटीएस में 254 महिला प्रशिक्षुओं को पुलिस की बारीकियां सीखने के लिए भेजा गया था। जबकि पुलिस लाइन में 254, 23वीं वाहिनी में 196 और 24वीं वाहिनी में 150 प्रशिक्षुओं को भेजा गया था। करीब छह माह से सभी प्रशिक्षु कांस्टेबिल इन स्थानों पर पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं।

आउट डोर विषयों के जरिए उनको शारीरिक रूप से मजबूत और इनडोर विषयों के जरिए उनको किताबी ज्ञान दिया गया। इसके अलावा साइबर क्राइम के साथ ही कोरोना काल के दौरान लगने वाले लाकडाउन से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। करीब छह माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बुधवार को पांचों स्थलों पर अलग-अलग समय पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। नवीं वाहिनी में सुबह 11 बजे से होने वाली दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सेनानायक डा. ख्याति गर्ग और 23वीं वाहिनी में सेनानायक शालिनी मौजूद रहेंगी। जबकि पुलिस लाइन में होने वाली परेड में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी शलथ माथुर शिरकत करेंगे। वहीं मंगलवार को सभी परेड स्थलों पर तैयारियां चलती रही। स्थानीय अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

संबंधित समाचार