अयोध्या: अखिलेश यादव 9 जनवरी को घुमाएंगे विजय रथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों के अयोध्या आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के अयोध्या प्रवास पर 8 जनवरी को आ रहे हैं। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश शाम को यहां पहुंचने के …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों के अयोध्या आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के अयोध्या प्रवास पर 8 जनवरी को आ रहे हैं। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश शाम को यहां पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।

रविवार की सुबह जिले में विजय रथ निकालेंगे। इसके चलते युवजन सभा ने 7 जनवरी को ब्लॉक स्तर होने वाली साइकिल यात्रा व जन चौपाल कार्यक्रम को 11 जनवरी से करने का निर्णय लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान जय सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा में युवजन सभा अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करायेगी। सभी विधानसभा के अध्यक्ष, महासचिव व पूरी विधानसभा कमेटी अपनी-अपनी विधानसभा में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

इसके बाद 11 जनवरी से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लॉक पर साइकिल यात्रा और जन चौपाल के माध्यम से जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार द्वारा जनता पर थोपी गई बढ़ती बेरोजगारी और वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए गए वादा खिलाफी को उनके बीच रखने का काम किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी बलराम यादव, विकास यादव व वरुण शुक्ला भी मौजूद रहे।

सीएम योगी लागू कर सकते हैं Weekend Curfew, इन मामलों में भी बढ़ाई जा सकती है पाबंदी…

बढ़ते कोरोना के केसेज को देखते हुए सूबे की मुखिया योगी आदित्यनाथ किसी अहेम फैसले के मूड में हैं। सूत्रों की माने तो आज होने वाली बैठक में  योगी बढ़ते केस के मददेनजर यूपी में और सख्ती बढ़ा सकते है। कई अैर पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सीएम योगी लागू कर सकते हैं Weekend Curfew, इन मामलों में भी बढ़ाई जा सकती है पाबंदी…

संबंधित समाचार