बहराइच: सहकारी समिति पर खाद के अभाव में वापस लौट रहे किसान, अधिकारी बने अंजान
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले की सहकारी समितियों पर किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। यूरिया न मिलने से किसान बिना खाद के ही वापस लौट रहे हैं। लेकिन किसानों की समस्या पर विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरी में किसान महंगे दाम पर यूरिया और डीएपी खरीदने को मजबूर …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले की सहकारी समितियों पर किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। यूरिया न मिलने से किसान बिना खाद के ही वापस लौट रहे हैं। लेकिन किसानों की समस्या पर विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरी में किसान महंगे दाम पर यूरिया और डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत उर्रा बाजार में साधन सहकारी समिति उप केंद्र संचालित है। यहां पर किसानों को यूरिया, डीएपी समेत अन्य खाद दी जाती है।
उप केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिससे मजबूरी में किसान प्राइवेट दुकान पर महंगे दामों में यूरिया खरीदने को विवश हैं। समिति पर किसान बालकराम, राजेश, रामफल समेत अन्य पहुंचे, लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिली। साथ ही यूरिया केंद्र पर न होने की नोटिस भी चस्पा कर दी गई। यूरिया के अभाव में उप समिति में ताला लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि समिति पर खाद न होने की बात कर्मचारी कह रहे हैं। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर कार्य वाई की मांग की है।
दो दिन पूर्व ही आया है यूरिया
जिला मुख्यालय से दो दिन पूर्व ही यूरिया भेजी गई है। इसके बावजूद किसानों को खाद के अभाव में भटकना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दो दिन पूर्व आया यूरिया कहां चला गया।
केंद्र पर उपलब्ध है खाद
सभी समिति केंद्रों पर खाद उपलब्ध है। भरपूर मात्रा में यूरिया भी है। इसके बावजूद किसी को यूरिया नहीं मिल रही है तो जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी…सतीश कुमार पाण्डेय जिला कृषि अधिकारी।
यह भी पढ़ें:-पटियाला के मेडिकल कॉलेज में 80 से ज्यादा डॉक्टर और छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, कराया गया हॉस्टल खाली
