अयोध्या: किशोरों के टीकाकरण में उत्साह न दिखने पर सीडीओ हुईं नाखुश
अयोध्या। किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन खास असर न दिखने के बाद सीडीओ अनीता यादव ने नाखुशी जाहिर करते हुए जनपदवासियों से अपने बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भी संक्रमण से बचाने की जरूरत है। जनपद में …
अयोध्या। किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन खास असर न दिखने के बाद सीडीओ अनीता यादव ने नाखुशी जाहिर करते हुए जनपदवासियों से अपने बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भी संक्रमण से बचाने की जरूरत है। जनपद में तकरीबन 1.70 किशोरों का कोविड टीकाकरण किया जाना है। सरकार ने कोवेक्सीन टीके की मंजूरी प्रदान की है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर सीडीओ अनीता यादव की ओर से विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने, 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के सम्पूर्ण टीकाकरण व 3 जनवरी से आरम्भ हुए 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के कोविड टीकाकरण सुनिश्चित कराने संबंधी कार्यों पर गहन समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की।
उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के कोविड टीककरण के लिये कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालयों में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, 100 शैया चिकित्सालय कुमारगंज व जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोवैक्सीन का टीका अवश्य लगवायें।
पढ़ें- बहराइच: सहकारी समिति पर खाद के अभाव में वापस लौट रहे किसान , अधिकारी बने अंजान
18 वर्ष व ऊपर के नागरिकों के टीकाकरण पर समीक्षा में अवगत कराया कि आज हम भले ही नब्बे प्रतिशत से ज्यादा प्रथम डोज व 50 प्रतिशत से ज्यादा द्वितीय डोज जनपदवासियों को लगा चुके हैं लेकिन अभी भी शतप्रतिशत उपलब्धि से दूर है।
उन्होंने निर्देश दिया कि 24 से 48 घंटे के अन्दर आरआरटी व सैम्पलिंग टीम धनात्मक रोगी के सभी नजदीकी व कान्टेक्ट में आये सभी लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से करा लिये जाये। धनात्मक रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी सतत की जाए और ऐसे सभी लोगों को मेडिसिन किट अवश्य अपलब्ध करा दिया जाए।
