रायबरेली : डकैती की योजना बनाते 25000 के इनामिया सहित 11 बदमाश गिरफ्तार
रायबरेली। रायबरेली के सलोन में बंद पड़ी वेस्पा फैक्ट्री अपराधियों का घर बन गई है। सलोन और एसओजी पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री के पास बने मंदिर से खजाना लूटने और डकैती की योजना बना रहे 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में 25 हजार का इनामी भी शामिल है। पुलिस …
रायबरेली। रायबरेली के सलोन में बंद पड़ी वेस्पा फैक्ट्री अपराधियों का घर बन गई है। सलोन और एसओजी पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री के पास बने मंदिर से खजाना लूटने और डकैती की योजना बना रहे 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में 25 हजार का इनामी भी शामिल है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध असलहा, एक बाइक, एक स्कार्पियो तथा रुपया बरामद किया है।
पकड़े गए बदमाश पूर्व में लूट और चोरी की कई घटनाओं को अनजाम दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत बीती सोमवार रात थाना सलोन व एसओजी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बगहा स्थित बंद पड़ी वेस्पा स्कूटर फैक्ट्री में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

दोनों तरफ से गोलीबारी हुई लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर डकैती की योजना बना रहे बॉबी उर्फ साकिर पुत्र इजराइल निवासी कुरैशी का पुरवा मजरे राही थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, 25000 का इनामिया बदमाश मूसा खान पुत्र इब्राहिम खान निवासी रामपुर बावली थाना लालगंज अझारा प्रतापगढ़, कुलदीप तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी माधेपुर थाना लालगंज अझारा प्रतापगढ़, राजेश यादव पुत्र राम बहाल निवासी गोसाई पुरवा पूरे मूरे सुल्तानपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, राजेश शुक्ला पुत्र अंबिका शुक्ला निवासी बाभहन की बकरी नर हाई थाना संग्रामगढ़ प्रतापगढ़, वृंदावन मिश्रा पुत्र सदानंद मिश्रा निवासी खैरा पूरेछेमी थाना लालगंज अझारा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मंगल यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी गोसाई पुरवा पूरे सुल्तानपुर प्रतापगढ़, सत्यम यादव पुत्र मंगल यादव निवासी गोसाई पुरवा पूर्वा सुल्तानपुर प्रतापगढ़, जसवीर यादव पुत्र रामपाल निवासी वीर सिंह भूमभूरी थाना लालगंज अझारा प्रतापगढ़, स्वतंत्र कुमार पुत्र नंदलाल निवासी हरिओम नगर थाना आलमबाग लखनऊ, प्रदीप पासी पुत्र राम आसरे निवासी संदीराम थाना मिल एरिया रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से तीन अवैध तमंचा 315 बोर व 5 जिंदा तथा तीन खोखा कारतूस 315 बोर एक देसी तमंचा 12 बोरा 6 जिंदा तथा एक खोखा कारतूस 12 बोर एक गुप्ती चाकू एक गैतीं एक रस्सी प्लास्टिक की 10 मीटर एक मोटरसाइकिल पल्सर वाहन संख्या यूपी 33 एक्यू 5259 चोरी की 1 स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 72 एएल 2765 अपराध में प्रयुक्त 4850 रुपए नगद बरामद किया गया। बताते हैं कि मूसा खान व संदीप उर्फ कुलदीप तिवारी तथा बाबी उर्फ शाकिर के द्वारा गिरफ्तारी से बचाव को लेकर पुलिस टीम पर फायर किया गया।
बदमाशों पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला तथा अवैध शस्त्रों की बरामदगी के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सलोन में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी सलोन रायबरेली, उप निरीक्षक अमरेश कुमार त्रिपाठी एसओजी टीम रायबरेली, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी सलोन रायबरेली, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम सलोन रायबरेली, मुख्य आरक्षी रामाधार सर्विलांस सेल र सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पूर्व में की लूट की घटनाएं
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिफ्तार बदमाशों ने बताया कि 17 नवम्बर 2021 को सलोन थाना के वीरभान पुलिया में लूट, 31 नवम्बर को सलोन ब्लाक परिसर के घर में हुई 30 हजार की चोरी, 22 दिसम्बर को रसूलपुर गांव में एक दुकान से हुई चोरी की वारदात उन्होंने की थी।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: अपमिश्रित शराब बनाते समय हिस्ट्रशीटर गिरफ्तार, तीन साथी फरार
