हरदोई: क्रिकेट मैच का पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
हरदोई। स्वछ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद संडीला की ओर से वार्ड-वार क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का बेनीगंज रोड स्थित मिनी स्टेडियम में प्रारम्भ हुआ जिसका उदघाटन मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मो. रईस अंसारी की ओर से किया गया।इसी क्रम में मंगलवार को 6 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला क्रिकेट मैच …
हरदोई। स्वछ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद संडीला की ओर से वार्ड-वार क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का बेनीगंज रोड स्थित मिनी स्टेडियम में प्रारम्भ हुआ जिसका उदघाटन मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मो. रईस अंसारी की ओर से किया गया।इसी क्रम में मंगलवार को 6 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला क्रिकेट मैच वार्ड 6 और वार्ड 9 के बीच हुआ जिसमें वार्ड 6 ने मैच जीता और कपिल शुक्ला को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।
दूसरा मैच वार्ड 16 और वार्ड 02 के बीच हुआ जिसमें वार्ड 16 ने मैच जीता और जीसान को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। तीसरा मैच वार्ड 10 और वार्ड 3 के बीच हुआ जिसमें वार्ड 3 ने मैच जीता और गोपाल को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।
इस कार्यक्रम का आरम्भ अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर जलकल अभियंता सुनील यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ शुक्ला, टीसी अनिल प्रकाश आनन्द, सभासद लताफत अली, शमीम, शकील, अंगूरी शंकर सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
हरदोई: प्रेमी-प्रेमिका का फांसी से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
प्रेमी और उसकी प्रेमिका के शव फांसी पर लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। अगर प्रेमी के घर वालों की बातों पर यकीन किया जाए तो मामला ऑनर किलिंग का मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताते है कि टड़ियावां थाने के डडवानी गांव निवासी शिवकुमार का 27 वर्षीय इकलौता पुत्र राहुल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: प्रेमी-प्रेमिका का फांसी से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
