नई दिल्ली: जामिया में जाने के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली डोज अनिवार्य
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रशासन ने निर्देश दिया है कि केवल उन कर्मचारियों को ही विश्वविद्यालय परिसर में आने की अनुमति होगी, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली होगी। यह फैसला विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है। विश्वविद्यालय …
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रशासन ने निर्देश दिया है कि केवल उन कर्मचारियों को ही विश्वविद्यालय परिसर में आने की अनुमति होगी, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली होगी। यह फैसला विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है।
विश्वविद्यालय ने 31 दिसंबर को जारी एक आदेश में कहा कि जिन कर्मचारियों ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें अपने कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश में कहा गया है, ”ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी से अनुपस्थिति की अवधि को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने तक ‘अवकाश पर’ माना जाएगा।” विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति की जांच भी करेगा।
