बांदा: चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों के मिलान एवं सत्यापन के दिए गए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को शस्त्रों के मिलान, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों (हिस्ट्रीशीटर) की निगरानी और मतदान बूथों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। प्रकाश ने बांदा में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुये औचक निरीक्षण के …

बांदा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को शस्त्रों के मिलान, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों (हिस्ट्रीशीटर) की निगरानी और मतदान बूथों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। प्रकाश ने बांदा में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुये औचक निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिये।

उन्होंने बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में बूथों का भौतिक सत्यापन किया। मटोंध कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुरक्षा बलों के ठहरने के स्थान और बूथों का सत्यापन किया। जबकि हल्का प्रभारियों से क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी की।
साथ ही शस्त्र के मिलान हिस्ट्रीशीटर की निगरानी व बूथों के भौतिक सत्यापन के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस उच्चअधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव की विस्तृत चर्चा की और अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कांग्रेसियों ने समर्पित हस्तियों का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने आजादी की 75वीं हीरक जयंती के अवसर पर मंगलवार को समर्पित सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश रिछारिया ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण को समर्पित महान हस्तियों का सम्मान करना किसी सौभाग्य से कम नहीं। स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत ने कई उतार-चढ़ाव देखे और इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस ने ही हर मुश्किल वक्त में देश को उबार कर एक समृद्ध विकासशील देश की श्रेणी में खड़ा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हर सुख-दुख में जोर-शोर के साथ मैदान में है। देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों के वंशजों का सम्मान करते हुए हमें अपार खुशी हो रही है।

यह भी पढ़ें:-‘झांसी बचाओ आंदोलन’ को बनाएंगे जन आंदोलन: प्रदीप जैन

संबंधित समाचार