रामपुर : दो कारों के बीच में आया ई-रिक्शा, महिला की मौत पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। बिलारी-शाहबाद मार्ग पर राणा शुगर मिल के समीप दो कारों की भिड़ंत के दौरान एक ई-रिक्शा बीच में आ गया। हादसे में हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। बिलारी-शाहबाद मार्ग पर राणा शुगर मिल के समीप दो कारों की भिड़ंत के दौरान एक ई-रिक्शा बीच में आ गया। हादसे में हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंगोली निवासी हरिराम (58) अपनी पत्नी केशरवती (55) के साथ सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव दवाई लेने गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय राणा शुगर मिल के समीप दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस बीच एक कार ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला सड़क पर जा गिरी। इतने में पीछे से आ रहे टैंकर ने महिला को कुचल दिया।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी राहगीर ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार व टैंकर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पति को इलाज के लिए सीचसी में भर्ती कराया गया। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई के लिए परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार