दिल्ली में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में लगी आग,105 दुकानें जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़े-

Corona Cases: देश में एक दिन में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 495 नए केस, कोरोना मामले 90 हजार के पार

संबंधित समाचार