सपा ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया: हीरालाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकरनगर विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया। प्रेस क्लब में आयोजित इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास के मौके पर पहुंचे हीरालाल ने कहा कि सपा की सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम …

अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकरनगर विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया। प्रेस क्लब में आयोजित इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास के मौके पर पहुंचे हीरालाल ने कहा कि सपा की सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसान मजदूर नौजवान व्यापारी की हालत खस्ता हाल है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी तभी प्रदेश का भला होगा।

गुरुवार को प्रेस क्लब सहित आधा दर्जन रोड का शिलान्यास उद्घाटन किया गया। अयोध्या में बस स्टेशन कचहरी मुख्य मार्ग लिंक से प्रेस क्लब तक इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य को विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत किया जाएगा। प्रेस क्लब में मौजूद पत्रकारों ने हीरालाल यादव का स्वागत किया।

अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा ने की। सचिव त्रियुगीनारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष उग्रसेन मिश्रा, जोखू प्रसाद तिवारी, सुरेश पाठक, रामकुमार सिंह, चंद्रेश श्रीवास्तव, नाथ बक्श सिंह, वेदपाठक, प्रदीप पाठक, सपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अमृत राजपाल, चौधरी बलराम यादव, गौरव पांडेय, अजय विश्वकर्मा अंकित जायसवाल, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नई घड़ियों में हमेशा 10.10 समय पर ही क्यों सेट की जाती हैं सुईयां, जानें इसकी वजह…

संबंधित समाचार