पीलीभीत: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में लगे चंदा वसूलने के आरोप…
पीलीभीत, अमृत विचार। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने नाम लिए बिना ही कई अन्य व्यापारी नेताओं पर निशाना साधा। बीते दिनों हुए एक प्रशासनिक आयोजन की ओर इशारा करते हुए तंज सके। व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की …
पीलीभीत, अमृत विचार। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने नाम लिए बिना ही कई अन्य व्यापारी नेताओं पर निशाना साधा। बीते दिनों हुए एक प्रशासनिक आयोजन की ओर इशारा करते हुए तंज सके।
व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान जिला महामंत्री वजाहत शकील, महिला जिलाध्यक्ष रेखा परिहार, युवा विंग के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री अमित अवस्थी, जिला सचिव कपिल वर्मा, नगराध्यक्ष अंकुर वर्मा, नगर उपाध्यक्ष अमोल गुप्ता, नगर मंंत्री कासिम समेत सभी सदस्यों ने शपथ ली। वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल महेंद्रू भी शामिल हुए। फूल माला से स्वागत किया गया। मंच संचालन सिद्धांत मिश्रा ने किया।
जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि व्यापारी को एकजुट होना पड़ेगा। दिन-रात प्रतिष्ठान पर रहकर मेहनत से कमाता है। सैंपलिंग के नाम पर उसका उत्पीड़न किया जाता है। व्यापारी एकजुट नहीं है, इसी वजह से प्रशासन उत्पीड़न करता है। एक न होने की वजह से अधिकारी हम व्यापारियों से चंदा वसूलते हैं।
हम एक हो गए तो किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं कि चंदा वसूल सके। कुछ लोग पहले मंच पर हाथ खड़े करके कहते हैं कि हमसे चंदा वसूला गया। बाद में जब उन पर मार पड़ती है तब वह कहते हैं कि हमने चंदा नहीं दिया। ऐसे व्यापारियों के संग ने मैं रहता हूं, न मैं डरता हूं। इस दौरान उन्होंने व्यापारी नेता अनिल महेंद्रू की सराहना की।
ये भी पढ़े-
पीलीभीत: श्रमिक परिवार के 200 छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल
