बरेली: पहले धार्मिक स्थल में शादी की, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, अब दूसरी महिला के साथ फरार
बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने धार्मिक स्थल में शादी करने के बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने मोबाइल पर किसी अन्य महिला की अश्लील फोटो देखने पर पूछा तो पति उसे छोड़कर दूसरी युवती के साथ चला गया। युवती की शिकायत पर …
बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने धार्मिक स्थल में शादी करने के बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने मोबाइल पर किसी अन्य महिला की अश्लील फोटो देखने पर पूछा तो पति उसे छोड़कर दूसरी युवती के साथ चला गया। युवती की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने पुलिस को बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के स्लीपर रोड स्थित चर्च वाली गली निवासी जितेन्द्र मौर्य ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पहले शारीरिक संबंध बनाए और विश्वास दिलाने के लिए 28 दिसंबर 2020 को धार्मिक स्थल में शादी कर ली। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया। उसने 25 मई 2021 को पति के मोबाइल में किसी अन्य महिला के साथ अश्लील फोटो देखे। 26 मई को जब उसने पति से पूछताछ की तो प्रेमी ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उसमें रुचि न होने की बात कह दी।
महिला के मुताबिक अब आरोपी दिल्ली में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में सीओ द्वितीय के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने जितेंद्र मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
