My11Circle बना लखनऊ की आईपीएल टीम का टाइटल स्पॉन्सर, जानिए कितने साल के लिए हुआ करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गेम्स 24×7 के फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, माई 11सर्कल ने आधिकारिक टाइटल प्रायोजक के रूप में आरपी-संजीव गोयनका समूह की लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के साथ साझेदारी की है। इस तीन साल की साझेदारी के अंतर्गत लखनऊ टीम की जर्सी पर माई 11 सर्कल का प्रतीक चिह्न दिखाई देगा। इस सीज़न की सबसे नई टीम के साथ …

लखनऊ। गेम्स 24×7 के फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, माई 11सर्कल ने आधिकारिक टाइटल प्रायोजक के रूप में आरपी-संजीव गोयनका समूह की लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के साथ साझेदारी की है। इस तीन साल की साझेदारी के अंतर्गत लखनऊ टीम की जर्सी पर माई 11 सर्कल का प्रतीक चिह्न दिखाई देगा।

इस सीज़न की सबसे नई टीम के साथ अपने जुड़ने की घोषणा करते हुए गेम्स 24×7 के सह-संस्थापक और सह-सीईओ भाविन पांड्या ने रोमांचित हो कर कहा कि हम अपनी पहली आईपीएल टीम प्रायोजन की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं। लखनऊ टीम के साथ साझेदारी एक उम्दा निर्णय है क्योंकि यह देश के हृदय स्थल का प्रतिनिधित्व करती है, जहां क्रिकेट प्रशंसकों ने खेल का उत्साहपूर्वक समर्थन किया है। अब उन्हें अपनी टीम का समर्थन करने का अवसर मिला है।

2019 में हमने माई 11 सर्कल को लॉन्च किया और आज यह बहुत ही कम समय में देश में सबसे लोकप्रिय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। पिछले वर्ष हमने 100 प्रतिशत की वृद्धि देखी थी। हमारी लोकप्रियता का एक सबसे बड़ा कारण विवेकी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक से जुड़ने की हमारी क्षमता है, जहां हमारे अभियानों ने उनके उत्साह और कौशल का जश्न मनाया और पुरस्कृत किया। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी पूरे भारत में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूत करेगी।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगे। लखनऊ और अहमदाबाद लीग की दो नई टीमें हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना मेंटर और विजय दहिया को सहायक कोच के रूप में चुना है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मौलाना तौकीर रजा बोले- आज रात तक हो ऐसा तब नहीं करेंगे प्रदर्शन

संबंधित समाचार