बरेली: बच्चे का पहला तीर्थ होता है मां का दूध
बरेली, अमृत विचार। नवजात का पहला तीर्थ मां का दूध होता है। वही नवजात को कई गंभीर बीमारियों से दूर करता है। इसलिए जरुरी है कि अस्पताल में भी बच्चा मां के साथ ही रहकर इलाज ले जिससे बेहतर देखभाल के चलते उसे जल्द स्वास्थ्य लाभ हो सके। यह जानकारी शासन की ओर से मेटरनल …
बरेली, अमृत विचार। नवजात का पहला तीर्थ मां का दूध होता है। वही नवजात को कई गंभीर बीमारियों से दूर करता है। इसलिए जरुरी है कि अस्पताल में भी बच्चा मां के साथ ही रहकर इलाज ले जिससे बेहतर देखभाल के चलते उसे जल्द स्वास्थ्य लाभ हो सके। यह जानकारी शासन की ओर से मेटरनल न्यू बॉर्न बेबी सिक केयर यूनिट यानि एमएनसीयू के संचालन का प्रशिक्षण देने जिला महिला अस्पताल कम्युनिटी इंपावरमेंट लैब से आईं नर्सिंग प्रशिक्षक सीमा यादव, तपस्या, अनंत कुमारी और आरती साहू ने दीं।
इस दौरान उन्होंने स्टाफ को कंगारू मदर केयर यूनिट में किस प्रकार नवजात और उसकी मां की देखभाल की जाती है का प्रशिक्षण स्टाफ को दिया। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अलका शर्मा, क्वालिटी मैनेजर डॉ. निशा राना, नर्स मेंटर तनुजा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षका ने बताया कि अस्पताल में आठ बेड की एमएनसीयू यूनिट बनकर तैयार हो गई। टीम की ओर से स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासन का आदेश मिलने के बाद यूनिट की सेवाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी।
