शाहजहांपुर: मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। कस्बा तिलहर में गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पीट दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही पुलिस मुर्दाबाद, पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे। इस दौरान पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। मामले को लेकर एसपी …

तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। कस्बा तिलहर में गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पीट दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही पुलिस मुर्दाबाद, पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे। इस दौरान पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। मामले को लेकर एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने देर रात बताया कि कोतवाल तिलहर रविंद्र सिंह को हटा (लाइन हाजिर) दिया गया है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग पर अड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजयुमो नगर अध्यक्ष ऋतिक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता रात करीब सवा 9 बजे मशाल जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने शांति से जुलूस निकालने को कहा तो कार्यकर्ता पुलिस के जवानों से भिड़ गए। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने के सामने पीट दिया। इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।

सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ अरविंद कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो तीखी नोकझोंक हुई। भाजयुमो नगर अध्यक्ष ऋतिक गुप्ता, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा मंत्री हर्षित गुप्ता, अनूप राठौर ने पुलिस कर्मचारियों पर लाठी से पीटने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस लाठी चलाने से इनकार कर रही है।

संबंधित समाचार