हरदोई: एसडीएम पर खनन माफियाओं का हमला, पुलिस के लिए बना कमाई का जरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसडीएम सदर आईएएस दीक्षा जैन से अभद्रता करने वाले खनन माफिया पिहानी पुलिस के लिए कमाई का जरिए बन गए हैं क्योंकि घटना कारित करने वाले 10 नामजद व 40 अज्ञात लोगों में तत्कालीन एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पिहानी पुलिस ने 8 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसके …

हरदोई। एसडीएम सदर आईएएस दीक्षा जैन से अभद्रता करने वाले खनन माफिया पिहानी पुलिस के लिए कमाई का जरिए बन गए हैं क्योंकि घटना कारित करने वाले 10 नामजद व 40 अज्ञात लोगों में तत्कालीन एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पिहानी पुलिस ने 8 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसके बाद दर्जनों लोगों को पुलिस ने पकड़ा पर उन्हें थाने से ही छोंड़ दिया गया। यही कारण है कि एक महिला आईएएस के साथ हुई बदसलूकी की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाने के बजाय उसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया।

दरअसल विगत 9 दिसंबर की रात थानाक्षेत्र पिहानी में अवैध बालू खनन की सूचना एसडीएम सदर आईएएस दीक्षा जैन को मिली थी, सूचनाकर्ता ने फोन पर पुलिस की मिलीभगत की बात भी कही थी, जिस कारण एसडीएम अपनी सरकारी गाड़ी से स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची, जहां खनन माफियाओं द्वारा एसडीएम से अभद्रता की गई और उनकी सरकारी गाड़ी की चाभी छीन ली गयी थी।

मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दूसरे दिन 08 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। तत्कालीन एसपी ने संबंधित हल्का दरोगा व सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह की भूमिका की जांच के आदेश दिए थे।

घटना के करीब एक माह बीतने को है, पर जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है। ऐसे के पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक आईएएस अधिकारी से जुड़े प्रकरण को भी पुलिस ने किस तरहं अपनी कमाई का जरिया बना लिया। इस संबंध में जब कोतवाली इंस्पेक्टर का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की।

पढ़ें- मुरादाबाद : दिल्ली-लखनऊ की तर्ज पर पांच स्थानों पर बने एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन

संबंधित समाचार