मुरादाबाद : इलाज के नाम पर तांत्रिक ने ग्रामीण से ठगे चार हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इलाज के नाम पर तांत्रिक ने ग्रामीण से चार हजार रुपये ठग लिए। फायदा न होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी ने 22 सौ रुपये लौटा दिए। पीड़ित ने बाकी रकम के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। कप्तान ने एसएचओ मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इलाज के नाम पर तांत्रिक ने ग्रामीण से चार हजार रुपये ठग लिए। फायदा न होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी ने 22 सौ रुपये लौटा दिए। पीड़ित ने बाकी रकम के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। कप्तान ने एसएचओ मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर किशनपुर गांवडी निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व वह किसी काम से संभल रोड स्थित आरटीओ आफिस गया था। वहां उनकी मुलाकात शमशान के तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने उनकी बीमारी ठीक करने के नाम पर चार हजार रुपये ले लिए। मगर जब बीमारी ठीक नहीं हुई तो उसने तांत्रिक से अपनी रकम वापस मांगी।

ना-नुकर करने पर पीड़ित ने टीपी नगर पुलिस चौकी में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को चौकी बुला लिया। पीड़ित ने चौकी में ही अपनी रकम मांगी तो तांत्रिक ने 22 सौ रुपये वापस कर दिए। बाकी 18 सौ रुपये दो दिन बाद देने का वादा किया था। मगर बाद में वह अपने वादे से मुकर गया और रकम नहीं लौटाई। तब पीड़ित ने 31 दिसंबर को एसएसपी आफिस में शिकायत की।

इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित तीन जनवरी को फिर से एसएसपी आफिस पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। लेकिन फिर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित धर्मवीर सिंह ने छह जनवरी को तीसरी बार न्याय की गुहार लगाई। तब एसएसपी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार