संभल : पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गो तस्करों और गश्त कर रही पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचे, आठ कारतूस, बाइक और एक बछड़ा बरामद किया है। मुठभेड़ …

संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गो तस्करों और गश्त कर रही पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचे, आठ कारतूस, बाइक और एक बछड़ा बरामद किया है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

असमोली थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने और वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मंसूरपुर माफी के जंगल में तीन गो तस्कर एक गोवंश पशु का वध करने की फिराक में एक गन्ने के खेत पर बैठे हैं। जिस पर पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। तीनों अभियुक्तों ने खुदको घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर तीनों गो तस्करों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली एक गो तस्कर के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तीनों गो तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पकड़े गए तीनों आरोपी मोहसिन पुत्र भूरा, कासिम पुत्र रहीस निवासी मियां सराय थाना कोतवाली संभल, चांद पुत्र इसरार निवासी कस्बा सैदनगली जनपद अमरोहा से तमंचे, आठ कारतूस, मोटरसाइकिल और एक बछड़ा भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपी चांद पर पूर्व में भी थाना नखासा से तीन मुकदमे गो तस्करी और अवैध असलहे के चल रहे हैं।

 

 

संबंधित समाचार