रायबरेली में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या हुई 71
रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 13 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को 2377 की आरटीपीसीआर तथा 1131 की एंटीजेन से जांच की गई। वहीं जिले में एक्टिव केस बढ़कर 71 हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 52 …
रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 13 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को 2377 की आरटीपीसीआर तथा 1131 की एंटीजेन से जांच की गई। वहीं जिले में एक्टिव केस बढ़कर 71 हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 52 संक्रमितों को रखा गया है। जिले में 12-35 एमटी आक्सीजन की उपलब्धता है।
साथ ही 29387 निगरानी समितियों ने घरों का भ्रमण किया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 4373 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 40 हजार 700 का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया तथा किशोरवय लोगों में 3325 का टीकाकरण हुआ। शहर और नसीराबाद में किसी भी किशोर ने शुक्रवार को टीका नहीं लगवाया।
बहराइच में कोरोना का कहर जारी, मिले 19 नए संक्रमित
बहराइच। शुक्रवार को जिले में एका एक कोरो ना संक्रमितों की संख्या में बाढ़ आ गई। एकसाथ 19 पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफा होने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार शुक्रवार को सर्वाधिक 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में नौ शहर निवासी हैं। जबकि बलहा विकास खंड में दो, विशेवरगंज और महसी में एक एक संक्रमित आया है। जबकि छह अन्य लोग भी पॉजिटिव आए हैं। कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग बचाव के संसाधन नहीं अपना रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार और तेज़ी से बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े:-मुरादाबाद : व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- मंगलवार का बाजार हो बंद
