रायबरेलीः संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
रायबरेली। शिवगढ़ के पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा में राधा 22 वर्ष पत्नी राधे …
रायबरेली। शिवगढ़ के पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा में राधा 22 वर्ष पत्नी राधे श्याम पासी का घर के सामने छप्पर में साड़ी के सहारे शव लटक रहा था।
राधा के शव को आनन-फानन फंदे नीचे उतार कर ससुराल वालों ने मायके पक्ष वालों को और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष वाले पहुंचे तो मायके पक्ष से विवाहिता के पिता बृजलाल पासी निवासी खदरा मजरे बसंतपुर सकतपुर हत्या की आशंका जताई उन्होंने कहा कि यदि मेरी बेटी ने आत्महत्या की थी तो शव को नीचे क्यों उतारा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल हुआ था विवाह
5 दिसंबर 2020 को बृजलाल पासी निवासी खतरा मजरे बसंतपुर सकतपुर ने अपनी पुत्री की शादी पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा के राधेश्याम से की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में कहासुनी होती रही है। मृतका राधा के 3 माह की बेटी भी है।
यह भी पढ़ें:-धोखाधड़ी में फंसे देहात सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का मामला स्थानांतरित, अब मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी सुनवाई
