Covid-19 Cases: देश में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा मामले आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामले भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामले भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक हैं।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। महामारी से 285 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गयी है। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे।

इसे भी पढ़ें…

सतीश पूनियां बोले- पीएम मोदी पर तनोट माता रानी के आशीर्वाद से सारी साजिशें हुईं विफल

संबंधित समाचार