मुरादाबाद : घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ को भी प्रार्थना पत्र दिया। उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। हारकर पीड़िता ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ को भी प्रार्थना पत्र दिया। उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। हारकर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसके पति मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर पर वह बच्चों के साथ अकेली थी। उसके घर में दरवाजे व चौखट नहीं है। इसी का फायदा उठाते हुए 22 अक्टूबर की रात साढ़े 11 बजे गांव के ही तीन लोग उसके घर में घुस आए।

आरोप है कि तीनों ने तमंचे के बल पर उसे दबोच लिया। एक आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वे उसे जबरन कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वे वहां से चले गए। पति के आने पर उसने आपबीती बताई। 23 अक्टूबर को पति के साथ थाने गई और तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने 28 अक्टूबर को सीओ ठाकुरद्वारा को भी प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन, फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तब पीड़िता ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की।

संबंधित समाचार