हरदोई: भरभरा कर गिरी कच्ची कोठरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रुक-रुक हो रही बारिश के बीच कच्ची कोठरी भर-भरा कर ढह गई। जिसके चलते उसके नीचे सो रही बुजुर्ग की मलबे में दब कर मौत हो गई। इसका पता होते ही पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बताते है कि कोतवाली देहात के मदारा गांव में लक्ष्मण के …

हरदोई। रुक-रुक हो रही बारिश के बीच कच्ची कोठरी भर-भरा कर ढह गई। जिसके चलते उसके नीचे सो रही बुजुर्ग की मलबे में दब कर मौत हो गई। इसका पता होते ही पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बताते है कि कोतवाली देहात के मदारा गांव में लक्ष्मण के मकान में एक कच्ची कोठरी थी। शुक्रवार की रात लक्ष्मण की 80 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी रामरानी उसी कोठरी के नीचे अकेली सो रही थी।

बाकी परिवार के लोग मकान के दूसरे ठिकाने पर सो रहे थे। रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान आधी रात को कच्ची कोठरी भर-भरा कर ढ़ह गई। रामरानी उसके मलबे में दब गई। कोठरी के ढ़हने की आवाज़ सुन कर सभी लोग दौड़ पड़े। रामरानी के बेटे श्यामलाल ने बताया है कि उसने घर और बाहर वालों की मदद से मलबा हटाते, लेकिन उससे पहले ही बुज़ुर्ग मां रामरानी की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:-Danushka Gunathilaka Retires : श्रीलंका को लगा एक और झटका, अब दनुष्का गुणातिलक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

रामरानी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके 7 बेटें हैं। जिनमें श्यामलाल, श्रीकृष्ण,मंगरे, मेवाराम,कल्लू,जगनू और रामपाल है। 2 बेटियां हैं,जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे का पता होते ही इलाकाई पुलिस के अलावा राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की रामरानी के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें:-पी चिदम्बरम बोले- कांग्रेस गोवा में भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने को है तैयार

संबंधित समाचार