रायबरेलीः मवेशियों से भरा ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ा, चालक व खलासी समेत पशु तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव जसमऊ के पास शुक्रवार को देर रात पशु तस्कर प्रतिबंधित मवेशियों को एक ट्रक में लाद रहे थे । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खीरों पुलिस ने ट्रक व मवेशियों को कब्जे में लिया लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक, खलासी व पशु तस्कर मौके से फरार …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव जसमऊ के पास शुक्रवार को देर रात पशु तस्कर प्रतिबंधित मवेशियों को एक ट्रक में लाद रहे थे । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खीरों पुलिस ने ट्रक व मवेशियों को कब्जे में लिया लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक, खलासी व पशु तस्कर मौके से फरार हो गए । पुलिस ने बरामद मवेशियों को अजीतपुर की गोशाला पहुंचाया। वहीं ट्रक में अधिक मवेशी लदे होने के कारण 11 मवेशी मृत पाए गए । पुलिस की सूचना पर गोशाला पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज पटेल ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया । पुलिस ट्रक चालक, खलासी व पशु तस्करों की तलाश कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे जसमऊ गांव के पास पशुतस्कर एक ट्रक में गौवंशों को लाद रहे थे । ग्रामीणों ने इसकी सूचना खीरों पुलिस को दी लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पशु तस्करों को पुलिस के आने की सूचना मिलते ही अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक, खलासी व तस्कर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लादे गए 30 मवेशियों सहित ट्रक को कब्जे में लेकर अजीपुर की गोशाला पहुंचाया । वहां पशुओं को नीचे उतारने पर 02 गाय व 09 सांड सहित कुल 11 पशु मृत मिले। जबकि 19 पशु जीवित पाए गए । जिनमें 02 की हालत नाजुक है। पशु चिकित्सक डा पंकज कुमार पटेल ने बताया कि कि 02 गायों व 09 साड़ों सहित कुल 11 मवेशियों की दम घुटने से मौत हुई है।

जिनका पोस्टमार्टम करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जीवित 19 मवेशियों में 02 की हालत गम्भीर है । जिनका इलाज किया गया है । प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी मवेशियों को गोशाला अजीतपुर भेज दिया गया है । पशुओं की तस्करी करने वालों की खोजबीन की जा रही है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है । रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: टीकों का कमाल, तीसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने की नौबत कम

संबंधित समाचार