सस्ते राशन के पैकेट से हटेगी योगी-मोदी की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कम आय वर्ग के लोगों को मुहैया कराये जा रहे सस्ते राशन के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और स्लोगन आदि हटाने का …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कम आय वर्ग के लोगों को मुहैया कराये जा रहे सस्ते राशन के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और स्लोगन आदि हटाने का निर्देश जारी किया है।

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से सभी जिलाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाकर बिना तस्वीर और स्लोगन वाले पैकेट दिये जायें।

गौरतलब है कि सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले फ्री रिफाइंड, सोयाबीन तेल व नमक पर छपे मोदी और योगी की फोटो के साथ स्लोगन “सोच ईमानदार, काम दमदार” लिखा था।

पढ़ें: कोरोना के 1 लाख 59 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन भी हुआ बेकाबू

विभाग ने नये आदेश के तहत बिना तस्वीर और स्लोगन वाले राशन के पैकेट ही वितरित करने को कहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक स्थलों से सरकारी विज्ञापन आदि को हटाना अनिवार्य है।

यूपी चुनाव : बदायूं विधानसभा सीट को हर चुनाव के बाद मिलता है नया जनप्रतिनिधि, जानें इतिहास

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूपी की एक ऐसी भी विधानसभा सीट है जो जो हर बार के चुनावों में अपना जन प्रतिनिधि बदल देती है। नहीं पता तो आइये हम आपको आज बताते हैं..और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..

संबंधित समाचार