बहराइच: 4 हजार 765 किसानों के खाते में नहीं पहुंची कृषि निवेश अनुदान राशि, जानें क्यों?
बहराइच। जिले के तहसील क्षेत्र में तीन माह पूर्व आई बाढ़ में हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। गांव के लेखपालों ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। समय अवधि बीतने के बाद भी अब तक 4765 किसानों के खाते में कृषि निवेश अनुदान की राशि नहीं भेजी गई है। …
बहराइच। जिले के तहसील क्षेत्र में तीन माह पूर्व आई बाढ़ में हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। गांव के लेखपालों ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। समय अवधि बीतने के बाद भी अब तक 4765 किसानों के खाते में कृषि निवेश अनुदान की राशि नहीं भेजी गई है। इससे किसान काफी परेशान हैं।
वहीं, अधिकारी संशोधन के बाद लाभ भेजने की बात कह रहे हैं। बहराइच जिले का महसी तहसील बाढ़ प्रभावित है। प्रतिवर्ष किसानों की हजारों बीघा फसल नष्ट होती है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान नदी में समाहित हो जाता है। सितंबर के अंत माह से लेकर अक्टूबर में जमकर बारिश हुई थी। इसके अलावा नेपाल के पानी से क्षेत्र में जमकर तबाही मची थी।
पढ़ें: सस्ते राशन के पैकेट से हटेगी योगी-मोदी की तस्वीर
तहसील प्रशासन के मुताबिक तहसील क्षेत्र में 24549 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई थी। इनमें 19784 किसानों के खाते में फसल क्षति पूर्ति की राशि भेज दी गई थी। जबकि 4765 किसानों के खाते में अभी तक कृषि निवेश अनुदान की राशि नहीं भेजी गई है। किसानों के खेत में लगी धान, गन्ना के अलावा सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई थी। लेकिन अभी तक हजारों की संख्या में किसानों के खाते में रुपए न आने से किसान काफी परेशान हैं।
यहां से संशोधन के लिए भेजी गई रिपोर्ट…
उपजिलाधिकारी के मुताबिक अटोडर के लेखपाल की ओर से 142, श्यामसुंदर लेखपाल की तरफ से 263 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा अन्य गांव से भी 100 से अधिक लोगों की सूची संशोधन के लिए भेजी गई है।
43 गांव के किसान हुए प्रभावित…
अक्टूबर में आई बाढ़ के चलते महसी तहसील क्षेत्र के 43 गांव के किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। इसमें गोलागंज, चुरालिया, तुलापुर, नौबस्ता, भौंरी, घरेहरा नकदीलपुर, बेहटा समेत 43 गांव के किसान की फसल प्रभावित हुई थी।
संशोधन के बाद सभी को मिलेगी सहायता….
उपजिलाधिकारी रामदास ने बताया कि 4765 किसानों के खाते में कृषि निवेश अनुदान की राशि नहीं जा सकी है। इसके लिए खातों का संशोधन किया जा रहा है। इनमें आधार के साथ नाम और खाता संख्या समेत अन्य संशोधन शामिल है। संशोधन होते ही सभी के खाते में रुपए भेज दिए जायेंगे।
