हरदोई: 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीमेडिसिन केंद्र का हो रहा संचालन, मिलेंगे ये लाभ
हरदोई। जिले को और बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एचसीएल फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। इस कड़ी में एचसीएल एवं न्यूरोसिनेप्टिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 11 ब्लॉक में 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीमेडिसिन केंद्र का संचालन किया गया है। इसमें न्यूरो सिनेप्टिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड तकनीकी सेवाएं प्रदान …
हरदोई। जिले को और बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एचसीएल फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। इस कड़ी में एचसीएल एवं न्यूरोसिनेप्टिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 11 ब्लॉक में 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीमेडिसिन केंद्र का संचालन किया गया है।
इसमें न्यूरो सिनेप्टिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड तकनीकी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली में बैठे चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों से ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को न केवल ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है, बल्कि जरूरी जाचें, दवा आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है।
पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: कौशांबी में राजनीतिक दलों के बीच युवाओं को रिझाने की होड़
इस सुविधा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों ने इस सुविधा का लाभ उठाना भी शुरू कर दिया है। जिले में इस कार्यक्रम को लागू करने में जिले के सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, एचसीएल फाउंडेशन का विशेष योगदान है। एचसीएल से डॉ. अभिजीत माथुर और न्यूरोसिनेप्टिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिनेश दाधीच, शरीफ मसूद इस कार्रक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
UP चुनाव 2022: मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर ली अहम बैठक, कहा-बनेगी बीएसपी की सरकार
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने एक्शन मोड में आ चुकी हैं। यहीं वजह है कि आज मायावती पार्टी कार्यालय पर अहम बैठक कर रही हैं। इस बैठक में प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
