इटावा: सांसद रामशंकर कठेरिया हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। प्रो कठेरिया ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के जरिए साझा की है। प्राे कठेरिया चार जनवरी को औरैया के अछल्दा नुमाइश मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे थे …

इटावा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। प्रो कठेरिया ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के जरिए साझा की है। प्राे कठेरिया चार जनवरी को औरैया के अछल्दा नुमाइश मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे थे जिसके बाद वह पांच जनवरी को आगरा स्थित अपने निवास पहुंचे जहां हल्का फीवर, खांसी जुकाम की परेशानी होने पर उन्होंने सात जनवरी को आरटीपीसीआर जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट आठ जनवरी की शाम को आई।

रामशंकर कठेरिया अपने सम्पर्क में आये लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग कोरोना की जांच करवा लें। पिछले दिनों प्रो.कठेरिया लगातार इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, एटा जैसे जिलों में कठेरिया सम्मेलन के जरिए भाजपा का जनमत बढ़ाने में लगातार जुटे हुए दिखाई दे रहे थे। इसी बीच प्रो. कठेरिया आम लोगों से लगातार रूबरू हो रहे थे। स्थानीय सांसद कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद वो होम आइसोलेट हो गए थे। पहली बार जब वह कोरोना की चपेट में आये थे तब उनकी हालत काफी गम्भीर हो गई थी।

कौशांबी में राजनीतिक दलों के बीच युवाओं को रिझाने की होड़

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नये नवेले 61 हजार मतदाताओं को रिझाने के लिये राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगाये हुये हैं। शनिवार को राज्य विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सभी राजनीतिक दलों की नजर विशेषकर युवा मतदाताओं पर टिक गयी है। जिले में चायल, मंझनपुर और सिराथू विधानसभा क्षेत्रअमें कुल 11 लाख 82 हजार 518 मतदाता है जिनमें से युवा मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 18 वर्ष पूरी कर चुके 61000 नए मतदाता इस बार बने हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान, बताया तेंदुए से बचने का तरीका

संबंधित समाचार