बाराबंकी: कृषि वैज्ञानिक के निजी सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
हैदरगढ़/ बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के प्रमुख साइंटिस्ट यूएस गौतम के निजी सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के ग्राम सिसनी भोलवा पुर प्रसादे पुर के निवासी थे। तथा कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक …
हैदरगढ़/ बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के प्रमुख साइंटिस्ट यूएस गौतम के निजी सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के ग्राम सिसनी भोलवा पुर प्रसादे पुर के निवासी थे। तथा कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान में तैनात थे।
पुलिस के मुताबिक वह अयोध्या से वापस कानपुर जा रहे थे, तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खंदक में चली गई जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा ने बताया कि निजी सचिव सूर्य नारायण सिंह के शव को पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। हैदरगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेश सिंह व उनके सहायक कृषि वैज्ञानिकों ने इस घटना को दुखद बताया। कहा कि कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के प्रमुख साइंटिस्ट डॉक्टर यू एस गौतम के निजी सचिव एसएन सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे इनके निधन की भरपाई हम लोग अब नहीं कर पाएंगे।
बाराबंकी: आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिव मंदिर का गुम्बद
मसौली/बाराबंकी। बीते कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी के साथ ठिठुरन बढ़ने से जहां लोग घरों में कैद है वहीं बीती मध्यरात्रि तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली शिवमंदिर पर गिरने से मंदिर का गुम्बन्द क्षतिग्रस्त हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला पूर्बीटोला स्थित शिवमंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिव मंदिर का गुम्बद
