रायबरेली: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपति की मौत, एक ही चारपाई पर मिले दोनों के शव
ऊंचाहार/ रायबरेली। घर के तहखाने में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालात में बीती रात मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीण ठंड से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच …
ऊंचाहार/ रायबरेली। घर के तहखाने में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालात में बीती रात मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीण ठंड से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
अरखा बाजार के निकट पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास राम भवन पत्नी और बेटे के साथ मकान में निवास करते थे। शनिवार की रात बुजुर्ग दंपति परिजनों के साथ भोजन कर मकान के तहखाने में सोने चले गए। रविवार सुबह देर तक ना जगने पर उनके बड़े बेटा राकेश कुमार को अनहोनी की आशंका हुई तो वह तहखाने में जा पहुंचा। जिसके बाद उन्हें आवाज देकर हिचकोरे लगाकर जगाने लगा लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर पता चला कि रामभवन व रामपती की मौत हो चुकी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि मृतक दंपति गुरु उपासक थे। बुजुर्ग दंपति की एक ही चारपाई पर एक साथ मृत्यु हो जाने से घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद कोतवाल शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और घटना की पड़ताल में जुट गए। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की आकस्मिक मौत है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पंचनामा के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बालिका पर बाघ के हमले के बाद जागा वन विभाग, उद्घोषक यंत्र से कर रहा ग्रामीणों को जागरूक
