अयोध्या: कोविड के कारण अविवि की कक्षाएं 10 से 16 जनवरी तक चलेंगी ऑनलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (अविवि) के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों को 10 जनवरी से 16 जनवरी तक भौतिक रूप से बन्द कर दिया है। इस अवधि में पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन संचालित होगा। अविवि के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (अविवि) के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों को 10 जनवरी से 16 जनवरी तक भौतिक रूप से बन्द कर दिया है। इस अवधि में पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन संचालित होगा।

अविवि के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत उच्च शिक्षण संस्थानों को संचालित किए जाने के दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश प्रदान किया गया है। इसी क्रम में कुलपति के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालय 10 से 16 जनवरी तक भौतिक रूप से बन्द रहेंगे। पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन संचालित होता रहेगा। इस अवधि में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं संचालित होती रहेगी।

कइयों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन फैजाबाद के आलोक खरे व पूर्व उपमंत्री साकेत महाविद्यालय बिमलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मिसम ने किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के मौजूदा हालात में बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त होकर मध्यमवर्गीय समाज का रुझान समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है, महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-विक्की कौशल को पसंद आई ‘अतरंगी रे’ में सारा की एक्टिंग, डायरेक्टर से की ये खास गुजारिश

संबंधित समाचार