नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक में युवाओं के वैक्सीनेशन रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना के हालातों को देखते हुए शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने क उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री समेत, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, गृह सचिव समेत तामम लोग मौजूद हुए। कोरोना की स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाओं के वैक्सीनेशन में रफ्तार लाने की …

नई दिल्ली। कोरोना के हालातों को देखते हुए शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने क उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री समेत, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, गृह सचिव समेत तामम लोग मौजूद हुए। कोरोना की स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाओं के वैक्सीनेशन में रफ्तार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना के ज्यादा मामले आए है वहां पर कंटेनमेंट और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए। ऐसे राज्यों को आवश्यक तकनीकी सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य-विशिष्ट परिदृश्यों, कोरोना के खिलाफ लड़ाई केलिए जरूरी तरीकों और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई जाए। उन्होंने वर्तमान में कोविड मामलों का प्रबंधन करते हुए गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 1,59,632 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,863 मरीज ठीक हुए और 327 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है।

संबंधित समाचार