बहराइच: मां की गोद से मासूम को छीन ले गए अपहरणकर्ता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के हिंदू पुरवा गांव निवासी एक महिला की गोद से नौ माह के बच्चे का अपहरण हो गया। रात 11 बजे हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक मासूम का कोई पता नहीं लगा पाई …

बहराइच। कैसरगंज के हिंदू पुरवा गांव निवासी एक महिला की गोद से नौ माह के बच्चे का अपहरण हो गया। रात 11 बजे हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक मासूम का कोई पता नहीं लगा पाई है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली के मजरा हिंदू पुरवा चौराहा गांव निवासी महिला अपने नौ माह के बच्चे को लेकर रविवार रात को लेटी थी। बच्चे के रोने पर महिला उसे दूध पिलाने लगी। रात 11 बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोग पहुंचे। सभी ने महिला के गोद से मासूम को छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। परिवार के लोगों ने अपहरणकर्ताओं का कुछ देर तक पीछा किया, लेकिन सभी पकड़ नहीं सके।

पुलिस को मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सोमवार को सुबह तक बालक का पता नहीं चल सका है।

इस मामले में कैसरगंज थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया। उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस की दो टीम मासूम की तलाश में लगी हुई हैं।

जिस गांव में घटना हुई है। वह सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का क्षेत्र है। सहकारिता मंत्री कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक हैं।

पढ़ें- पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रिटायर्ड जज की अगुवाई में बनेगी कमेटी

संबंधित समाचार