सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
रेउसा/सीतापुर। थानगांव इलाके में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक बहराइच जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। …
रेउसा/सीतापुर। थानगांव इलाके में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक बहराइच जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थानगांव इलाके में रेउसा-बहराइच मार्ग पर नईबस्ती चहलारी के निकट रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उछल कर बाइक चालक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड में उसका नाम आंधी लिखा हुआ है। उसकी उम्र करीब 36 साल है।
आधार कार्ड में बहराइच के छुन्नीलाल पुरवा उसका पता लिखा है। खबर पाकर पहुंची पुलिस आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान का दावा कर रही है। साथ ही मृतक के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हादसे के बाद फौरन बाद ही चालक ट्रक सहित भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर मे 19 लाख 29 हजार 31 मतदाता चुनेंगे जिले के पांच विधायक
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये 19 लाख 29 हजार 31 मतदाता पांच विधायकों को चुनेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में 10 लाख 30 हजार 350 पुरूष मतदाता है तथा 8 लाख 98 हजार 467 महिला मतदाता हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में सात चरण में होने वाले मतदान के दौरान सिद्धार्थनगर जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। इसके लिये निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी, 11 फरवरी से नामांकन शुरू होगा और 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: वाम मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन
