रामपुर: टीकाकरण में सहयोग नहीं करने वाले चार प्रधानों को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ग्राम पंचायत नगलिया कासिम गंज के मझरा कुआं खेड़ा, ग्राम पंचायत प्रानपुर विकास खण्ड सैदनगर, ग्राम पंचायत मडैयान बुद्धपुर के राजस्व ग्राम असालतपुर विकास खण्ड शाहबाद एवं ग्राम पंचायत शहजादनगर विकास खण्ड चमरौआ में कोविड-19 के टीकाकरण हुआ। लेकिन, इन गांवों के प्रधानों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार …

रामपुर, अमृत विचार। ग्राम पंचायत नगलिया कासिम गंज के मझरा कुआं खेड़ा, ग्राम पंचायत प्रानपुर विकास खण्ड सैदनगर, ग्राम पंचायत मडैयान बुद्धपुर के राजस्व ग्राम असालतपुर विकास खण्ड शाहबाद एवं ग्राम पंचायत शहजादनगर विकास खण्ड चमरौआ में कोविड-19 के टीकाकरण हुआ। लेकिन, इन गांवों के प्रधानों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नाराजगी जताई है और संबंधित प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी दमनप्रीत अहूजा ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई है। ग्राम को वैक्सीनेशन से संतृप्त किये जाने में सहयोग न करने एवं प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन न करने पर महामारी निवारण अधिनियम 1897 में विहित प्राविधानों एवं उ.प्र. पंचायतीराज अधिनियम की धारा 95(1)छह (दो) में प्राविधानों के अन्तर्गत चार ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शमा परवीन, ग्राम पंचायत नगलिया कासिम गंज के मझरा कुआं खेड़ा, ग्राम प्रधान वाजिदा बेगम, ग्राम पंचायत प्रानपुर विकास खण्ड सैदनगर, ग्राम प्रधान हरपाल सिंह ग्राम पंचायत मडैयान बुद्धपुर के राजस्व ग्राम असालतपुर विकास खण्ड शाहबाद

एवं ग्राम प्रधान आयशा बेगम, ग्राम पंचायत शहजादनगर विकास खण्ड चमरौआ को नोटिस जारी किए गए है। जनपद में अभी तक 84 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रतिदिन वैक्सीनेशन प्रतिशत में प्रगति हो रही है, इस कार्य में किसी भी स्तर पर की गयी लापरवाही करने पर कार्रवाही होगी। ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यक्रम में कोई सहयोग नहीं किया गया, जिससे ग्राम पंचायत में कोविड-19 महामारी फैलने की आशंका है।

संबंधित समाचार