मुरादाबाद में 365 और मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 1412
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 365 और संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में कोविड के सक्रिय रोगियों की संख्या 1412 हो गई है। रविवार को मिले 243 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की कोविड जांच विभाग की टीमों द्वारा की गई। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 365 और संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में कोविड के सक्रिय रोगियों की संख्या 1412 हो गई है। रविवार को मिले 243 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की कोविड जांच विभाग की टीमों द्वारा की गई।
सोमवार को जिले में जो 365 नये संक्रमित मिले, उनमें सर्वाधिक शहर के रहने वाले हैं। सर्वाधिक 20 टीएमयू के हैं। इनके अलावा शहर के सिविल लाइंस के नौ, रामगंगा विहार के पांच, बुद्धि विहार के चार, हरथला और ग्रौर ग्रेसियस अपार्टमेंट कांठ रोड के छह-छह संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा जिगर कॉलोनी, आशियाना, पुलिस लाइंस, गलशहीद, ऑफिसर्स कॉलोनी के भी मरीज जांच में संक्रमित मिले। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक भी संक्रमण की चपेट में है।
इन सभी से फोन पर संपर्क कर जिला सर्विलांस टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कराया। सभी को हवादार कमरे में आइसोलेट रहने, घर में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा देखरेख कराने, जिसे कोविड के दोनों डोज का टीका लगा हो और मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी। कहा कि यदि सांस लेने में अधिक कठिनाई हो तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें, जिससे तत्काल उनकी मदद के लिए चिकित्सीय टीम भेजी जा सके।
जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 365 नये संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखवाया गया है। यदि इसमें किसी का स्वास्थ्य अधिक खराब होगा तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज भी किया जाएगा। पहले के जो चार मरीज ओमिक्रान वैरिएंट से संक्रमित थे, उनकी स्थिति ठीक है। ओमिक्रान का कोई नया केस जिले में नहीं मिला है।
