बांदा: जहरीली शराब का जखीरा हुआ बरामद, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
बांदा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांदा में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सोमवार को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित जहरीली शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा नगर के …
बांदा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांदा में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सोमवार को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित जहरीली शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा नगर के कांशी राम कालोनी मोड़ पर पुलिस ने छापा मार कर चार बदमाशों को शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और मौके से आगामी चुनाव में बिक्री के लिये तैयार 500 लीटर जहरीली शराब व शराब बनाने में प्रयोग होने वाली 50 लीटर स्प्रिट , भारी मात्रा में बारकोड , मस्तीह ब्रांड का लेवल और शराब परिवहन में प्रयोग की जाने वाली एक कार बरामद की।
उन्होंने बताया कि गिरोह अपमिश्रित जहरीली शराब बनाकर सीमावर्ती जिले महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश की सतना, पन्ना, छतरपुर जिलों में आपूर्ति करता रहा है।
गिरोह की ओर से भारी मात्रा में शराब तैयार कर चुनाव के दौरान बेचे जाने की योजना थी जिससे चुनाव में अशांति हो सकती थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई कर इनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
फर्रुखाबाद में करीब 14 लाख मतदाता चुनेंगे चार विधायक
जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग चार विधायक चुनने के लिए करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कायमगंज सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में तीन लाख 91 हजार 682 मतदाता 314 मतदान केन्द्रों के 469 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- फर्रुखाबाद में करीब 14 लाख मतदाता चुनेंगे चार विधायक
