अयोध्या: पीएम मोदी की दीघार्यु के लिए सवा लाख महामृत्युंजय महामंत्र का जाप शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व उनकी दीघार्यु के लिए अयोध्या के प्राचीन व ऐतिहासिक छीरेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में ब्राह्मणों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है। चार दिन तक सवा लाख महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया जाएगा। राम जन्मभूमि के पास स्थित ऐतिहासिक छीरेश्वर नाथ मंदिर में मंगलवार को अयोध्या …

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व उनकी दीघार्यु के लिए अयोध्या के प्राचीन व ऐतिहासिक छीरेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में ब्राह्मणों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है। चार दिन तक सवा लाख महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया जाएगा।

राम जन्मभूमि के पास स्थित ऐतिहासिक छीरेश्वर नाथ मंदिर में मंगलवार को अयोध्या के संतों के आह्वान पर पौष शुक्ल नवमी से द्वादशी तक चार दिवसीय सवा लाख संकट निवारण महामृत्युंजय मंत्र जापनुष्ठान प्रारम्भ हुआ, जिसमें वैदिक विधि विधान से 15 ब्राह्मणों के द्वारा कलश पूजन कर प्रारम्भ किया गया, जिसमें तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी व रघुनाथ शास्त्री व अन्य संत मौजूद रहे।

वहीं देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री रामलला के भक्त व देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अयोध्या के संत समाज में यह भावना आई की उनके दीघार्यु के लिए व उनके कार्य मेें आने वाले संकट को दूर करने के लिए अयोध्या में भगवान श्री भोलेनाथ के चरणों मे यह प्रार्थना की जाए।

अयोध्या में अपराधियों की टॉप-10 सूची हो रही अपडेट

अयोध्या। विधानसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। वैसे ही वैसे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शिकंजा कसा जा रहा है। एसएसपी ने मंगलवार को निर्देश दिया कि टॉप-10 अपराधियों की सूची को अपडेट करते हुए नये अपराधियों को उसमें शामिल किया जाए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा, अपडेट हो रही टॉप-10 सूची

संबंधित समाचार