गर्भवती और धात्री महिलाएं जरूर लगवाएं कोविड टीका: डॉ. वीरेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। गर्भवती की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, ऐसे में उन्हें संक्रमण से सुरक्षित बनाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए गर्भवती को कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कही है। उन्होंने बताया …

रायबरेली। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। गर्भवती की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, ऐसे में उन्हें संक्रमण से सुरक्षित बनाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए गर्भवती को कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कही है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 31 ,000 गर्भवती ने कोविड का टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि शोध में भी यह निष्कर्ष सामने आए हैं कि कोविड टीकाकरण से गर्भवती के संभावित जोखिम में कमी आती है, और यह गर्भवती और धात्री के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है।

गर्भवती महिला कभी भी लगवा सकती है कोविड टीका

कोविड टीकाकरण करवाने से कोरोना की वैक्सीन प्लेसेन्टा के द्वारा गर्भस्थ शिशु को मिलती है, इससे मां के साथ गर्भस्थ भी सुरक्षित रहता है। कोविड का टीका गर्भवती कभी भी लगवा सकती है। धात्री भी प्रसव की शुरुआत से लेकर कभी भी कोविड का टीका लगवा सकती है।

पढ़े: रायबरेली के सियासी हलके में बढ़ी सरगर्मी, प्रसाद ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

बीमार गर्भवती महिला को संक्रमण का खतरा अधिक

ऐसी गर्भवती जिनका कामकाज या अन्य किसी कारण से घर से बाहर निकालना होता है उसे कोविड संक्रमण का खतरा होता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिस गर्भवती महिला की आयु 35 वर्ष से अधिक है,  और वो उच्च रक्तचाप,  डायबिटीज,  सिफ़लिस,  गुर्दा रोग,  अस्थमा,  सांस संबंधी किसी बीमारी,  सीओपीडी,  हृदय,  सिकल सेल, एनीमिक, अंग प्रत्यारोपण या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है उसे कोविड संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया यदि गर्भवती कोरोना से संक्रमित हो चुकी है तो वह चिकित्सक की सलाह पर कोविड का टीका लगवा सकती है। गर्भवती के साथ ही उनके परिजनों को भी कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए |

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी एस अस्थाना ने बताया कि गर्भवती को खानपान के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोविड का टीका लगवाने के साथ कोविड से बचाव के प्रोटोकाल का पालन जरूर करना है।

संबंधित समाचार