लखनऊ: बंद गैराजों से लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गैंग गिरफ्तार
लखनऊ। शहर के विभिन्न गैराजों में रात के समय ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर गैंग का गोसाईगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को जेल रोड के समीप चोरी की कार व अन्य …
लखनऊ। शहर के विभिन्न गैराजों में रात के समय ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर गैंग का गोसाईगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को जेल रोड के समीप चोरी की कार व अन्य सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार चोरों में सुशांत गोल्फ सिटी थानांतर्गत सेवई गांव निवासी ऋषभ गोस्वामी (19) व अक्षय कुमार (24) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ चोरी के कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदित हो कि इन दोनों ने गत 10 जनवरी की रात सुशांत गोल्फ सिटी थानांतर्गत चिल्लौला निवासी शिरीष यादव व गोसाईगंज थानांतर्गत कस्बा निवासी अकबाल बहादुर वर्मा के गैराजों का ताला तोड़कर कार, बैटरी, टूल बॉक्स, नगद, स्पेयर पार्ट्स समेत लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली थी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: भाजपा को बड़ा झटका स्वामी प्रसाद मौर्य ने थामा सपा का दामन
सहारनपुर की हरौड़ा सीट मायावती के लिए रही भाग्यशाली
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के लिए 90 का दशक काफी संघर्षपूर्ण रहा है। बसपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री बनना चाहती थी लेकिन वह चुनाव प्रचार में अधिक व्यस्त रहती थीं इसलिए उन्हें कोई ऐसी सीट चाहिए थी जिसे सुरक्षित माना जाए। उस समय बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर का रुख किया। पहली बार अक्टूबर 1996 में सहारनपुर जिले की हरौड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया। इस सीट से दो बार उन्होंने उत्तर प्रदेश की सत्ता पर जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: चुनाव की हड़बड़ी: कैबिनेट मंत्री ने आधे-अधूरे पुल का किया लोकार्पण, सपा ने घेरा
